करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 29 जनवरी 2020🌹

करेंट अफेयर्स एक पंक्ति में: 29 जनवरी 2020🌹


 💁‍♂साप्ताहिक करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी को संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है.

• हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जिस राज्य में बारिश के लिये एक पीला कोड मौसम चेतावनी (Yellow Code Weather Warning) जारी की है- हिमाचल प्रदेश

• वरिष्ठ राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को जिस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है- अमेरिका

• गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में जिस राज्य की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला- असम

• शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्देलअज़ीज़ अल थानी को जिस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है- क़तर

• हाल ही में जिस राज्य ने राज्य विधान परिषद समाप्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया है- आंध्र प्रदेश
• वह विश्वविद्यालय जिसने हाल ही में आयोजित वार्षिक दीक्षांत समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की- कलकत्ता विश्वविद्यालय

• तीसरे वैश्विक आलू सम्मेलन का आयोजन हाल ही में जिस राज्य में किया जा रहा है- गुजरात

• मध्य प्रदेश के बाएं हाथ के जिस तेज़ गेंदबाज़ फर्स्ट-क्लास में डेब्यू पर पहले ओवर मंब हैट्रिक लेने वाले इतिहास में पहले क्रिकेटर बन गए हैं- रवि यादव

• अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सुनीता चंद्रा का हाल ही में निधन हो गया. वे जिस खेल से जुड़ीं हुई थी- हॉकी

• नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला चौथा राज्य जो बना- पश्चिम बंगाल 

• हाल ही में वैज्ञानिकों ने जिस देश के 3000 वर्ष पुराने प्राचीन मानव की आवाज़ को दोबारा सुनने में कामयाबी पाई है- मिस्र

Comments

Popular Posts