29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
1676 - 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।
1728 - लंदन में जॉन गेम्स ''बेगर्स ओपेरा'' का उद्घाटन किया गया।
1730 - अन्ना इवानोवाना (रूस का अन्ना) अपने चचेरे भाई, सम्राट पीटर द्वितीय की मृत्यु के बाद महारानी बनायीं गयी।
1753 - एक महीने की अनुपस्थिति के बाद, एलिजाबेथ कैनिंग लंदन में अपनी मां के घर वापस आयी और बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया था।
1780 - भारत का पहला समाचार पत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।
1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
1916 - 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।
1919 - चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
1947 - अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
1949 - ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।
1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।
1963 - फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
1973 - अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।
1976 - सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
1979 - भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1990 - पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।
1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1993 - किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
1994 - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।
1996 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
2002 - श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।
2003 - इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
2003 - हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।
2005 - नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।
2005 - सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
2007 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं।
2008 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
2008 - आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।
2009 - फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे।
2009 - कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
2010 - भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।
2019 - केन्‍द्र ने अयोध्‍या में रामजन्‍म भूमि-बाबरी मस्जिद विवादित स्‍थल के आसपास की अधिग्रहि‍त 67 एकड़ जमीन इसके मूल स्‍वामियों को लौटाने की अनुमति के लिए उच्‍चतम न्‍यायालय में याचिका दायर की।

29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉

1693 - जॉन फिलिप रैमो नामक फ़्रांसीसी संगीतकार का डिजोन नगर में जन्म हुआ। इन्हें पश्चिम के शास्त्रीय संगीत के जन्मदाताओं में गिना जाता है।
1896 - स्वामी प्रणबानंद महाराज - भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।
1947 - भारतीय लेखक अशोक गुप्ता।
1970 - राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।

29 जनवरी को हुए निधन👉

1597 - महाराणा प्रताप - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।
1983 - पीलू मोदी - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
2002 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
2019 - पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नान्‍डीज़ का नई दिल्‍ली में निधन।

29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती ।
🔅 श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस ।
🔅 श्री विमलनाथ भगवान का जन्मोत्सव ( जैन , माघ शुक्ल चतुर्थी )।
🔅 श्री महाराणा प्रताप स्मृति दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments

Popular Posts