वन लाइनर्स ऑफ द डे, 20 फरवरी 2020
वन लाइनर्स ऑफ द डे, 20 फरवरी 2020
✍महत्वपूर्ण दिन
मृदा स्वास्थ्य पत्रिका दिवस - 19 फरवरी
रक्षा
चौथा पनडुब्बी-रोधी लड़ाकू जहाज (ASWC), GRSE द्वारा विकसित किया गया - INS कवरत्ती (इससे पहले INS कामोर्ता, INS कदमत और INS किलटन)
पर्यावरण
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में ‘ग्रेट बैकयार्ड बर्ड’ गणना के दरमियान पाई गई दो नई पक्षी प्रजातियाँ - रेड थ्रोटेड थ्रश और प्लमबेयस वाटर रेडस्टार्ट
अंतरराष्ट्रीय
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति चुनाव के विजेता - राष्ट्रपति अशरफ घानी
एशिया में पहला डिजिटल इनोवेशन हब, जिसका उद्देश्य कंपनी और भागीदारों के बीच डिजिटल वातावरण से संपर्क को बढ़ावा देना है - 'नोवार्टिस बायोमे इंडिया', हैदराबाद
राष्ट्रीय
इस तिथि से भारत ‘यूरो-6’ उत्सर्जन अनुरूप ईंधन (पेट्रोल और डीजल) अपनाएगा - 1 अप्रैल 2020
केंद्र सरकार इस वर्ष तक दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता को 53 दसलाख टन से बढ़ाकर 108 दसलाख टन करने की सुविधा प्रदान करेगी – वर्ष 2025
भारत में वर्ष 2018-19 में दूध उत्पादन - 187दसलाख टन से अधिक
19 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आधिकारिक राजपत्र में संविधान के आदेश के प्रकाशन की तारीख से इतने वर्ष की अवधि के लिए 22 वें भारतीय विधि आयोग को मंजूरी दी है - तीन वर्ष
19 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय मण्डल (SEBI) और इस विदेशी संस्थान के बीच की गए अद्यतन वैकल्पिक निवेश कोष प्रबंधक निर्देश (AIFMD) समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए SEBI के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी – फाइनैन्शल कन्डक्ट अथॉरिटी (FCA), ग्रेट ब्रिटेन
19 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण)’ के द्वितीय चरण को इस वर्ष तक के लिए मंजूरी दे दी – वर्ष 2024-25
देश में अनुसूचित जनजातियों के लिए अनुकरणीय सेवा के लिए दिए गए पुरस्कार के विजेता - वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-नागपुर (CPSU श्रेणी), अजय कुमार जयस्वाल (व्यक्तिगत श्रेणी)
यह मंत्रालय व्यवसाय एवं मानवाधिकार पर एक राष्ट्रीय कार्य योजना बनाने की प्रक्रिया में है - कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय
पहली भारतीय कंपनी (पैनासोनिक एविओनिक्स कंपनी के साथ साझेदारी के साथ), जो देश में विमान उड़ते समय वाई-फाई सेवा प्रदान करेगी - टाटा समूह की नेल्को (NELCO) कंपनी
विमान उड़ते समय वाई-फाई सेवा प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी - विस्तारा
टाइम्स हाइयर एजुकेशन (THE) के “टॉप 100 इमर्जिंग इकोनॉमी यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020” में शामिल भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या - 11 (IISc बैंगलोर 16 वें स्थान पर)
28 मार्च से भगवान राम से जुड़े स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए चालू की जाने वाली विशेष पर्यटक ट्रेन - श्री रामायण एक्सप्रेस
व्यक्ति विशेष
पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के नए अध्यक्ष - सुप्रतिम बंडोपाध्याय
खेल
भारतीय ग्रीको रोमन पहलवान जिन्होंने नई दिल्ली में ‘एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता 2020’ में 87 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता - सुनील कुमार
‘2022 AFC महिला एशियाई चषक’ का मेजबान देश - भारत
राज्य विशेष
‘भारतीय चाय मण्डल’ द्वारा आयोजित किए गए "रन फॉर इंडिया टी" कार्यक्रम का आयोजन स्थल – त्रिपुरा
इस राज्य सरकार ने नए दोपहिया वाहनों को खरीदने के लिए 'उलेमास' (पेश इमाम, मोथिनार, अरबी शिक्षक और मुजावर) के लिए 50 प्रतिशत अनुदान की घोषणा की और उनकी पेंशन वर्तमान के 1,500 रुपये से 3,000 रुपये तक बढ़ाकर दोगुना कर दिया - तमिलनाडु
ज्ञान-विज्ञान
नए कोरोनो विषाणु (Covid-19) के लिए पहला उम्मीदवार टीका विकसित करने वाली कंपनी - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (कोडेनजिक्स के साथ साझेदारी में)
सामान्य ज्ञान
अरुणाचल प्रदेश – स्थापना: 20 फरवरी 1987; राजधानी: इटानगर
भारतीय विधि आयोग एक गैर-वैधानिक निकाय है, जिसका गठन मूल रूप से इस वर्ष में किया गया था – वर्ष 1955 (हर तीन साल में फिर से गठन किया जाता है)
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की स्थापना - 19 फरवरी 2004
पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस वर्ष में जनजातीय मामलों का मंत्रालय बनाया - वर्ष 1999
छत्रपति शिवाजी महाराज - जन्म: 19 फरवरी 1630; स्थान: शिवनेरी किला
इस दिन संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने ‘व्यापार एवं मानवाधिकारों के लिए 31 मार्गदर्शक सिद्धांत" का समर्थन किया - 16 जून 2011
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) – स्थापना: 15 मार्च 2006; मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) - स्थापना: 08 मई 1954; मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया
Comments
Post a Comment