पूरा विश्व मना रहा है कैंसर दिवस: 4 फरवरी

पूरा विश्व मना रहा है   कैंसर दिवस: 4 फरवरी




कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है।  यह अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC)  के द्वारा  उठाया गया एक वैश्विक पहल है। अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ विश्व का सबसे बड़ा एवं पुराना संगठन है जो कैंसर से लड़ने के लिए क्षमता संवर्धन, सभी घटकों का संयोजन एवं कैंसर से पीड़ित समुदायों को एकजुट करता है। इसके साथ ही है यह विश्व स्वास्थ और विकास के एजेंडे में कैंसर के रोकथाम वाली गतिविधियों को बढ़ावा देता है।

👉विश्व कैंसर दिवस की थीम:
 वर्ष 2019 से वर्ष 2021 के लिए विश्व कैंसर दिवस की थीम है ‘I Am and I Will’.

 👉 कैंसर क्या है ?
कैंसर शरीर की कोशिकाओं के समूह की असामान्य एवं अव्यवस्थित वृद्धि है। यदि समय पर जांच व इलाज न हो तो यह शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकता है।
कैंसर क्यों होता है ?

कैंसर हमारी कोशिकाओं के भीतर डी. एन. ए. (आनुवांशिक सामग्री) की क्षति के कारण होता है। डी. एन. ए. की क्षति सभी सामान्य कोशिकाओं में होती रहती है। लेकिन इस क्षति का सुधार हमारे स्वयं के शरीर द्वारा हो जाता है। कभी कभी इस क्षति का सुधार नहीं हो पाता जिससे कोशिकाओं के गुणों में परिवर्तन हो जाते हैं

Comments

Popular Posts