Current Affairs In Hindi – 04 February 2020 Questions And Answers
Current Affairs In Hindi – 04 February 2020 Questions And Answers 🔰
भारत और विदेश से सम्बंधित “04 फरवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘04 February 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट या रिप्लाई के जरिए हम तक पहुचाएं.
🔸प्रश्न 1. हर वर्ष किस दिन श्रीलंका में राष्ट्रिय दिवस मनाया जाता है?
[क] 4 फ़रवरी
[ख] 4 मार्च
[ग] 4 जनवरी
[घ] 4 अप्रैल
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 4 फ़रवरी – श्रीलंका में हर वर्ष में 4 फ़रवरी को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष श्रीलंका में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के आगमन के साथ समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा।
🔸प्रश्न 2. निम्न में से किन्होने अन्तरिक्ष में ज्यादा दिन रहने का रिकॉर्ड बना लिया है?
[क] क्रिस्टीना कोच
[ख] मैरी जाने क्लार्क
[ग] पेग्ग्य व्हिटसन
[घ] निक होगुए
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: क्रिस्टीना कोच – 40 वर्षीय क्रिस्टीना कोच ने अन्तरिक्ष में ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड बनाया इन्होने अन्तरिक्ष में 289 दिन बिताए और सबसे लबे समय तक सिंगल स्पेसफ्लाइट का नया रिकॉर्ड स्थापित किया.
🔸प्रश्न 3. ‘रोजवैली घोटाला’ का सम्बंधित किस स्कीम से है?
[क] हॉलिडे मेंबरशिप स्कीम
[ख] होटल मेंबरशिप स्कीम
[ग] फोरेग्न मेंबरशिप स्कीम
[घ] हवाई मेंबरशिप स्कीम
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: हॉलिडे मेंबरशिप स्कीम – इस स्कीम में रोजवैली ग्रुप ने लोगो को अधिक रिटर्न देने का झांसा देकर तक़रीबन एक लाख निवेशकों को 15 हजार करोड़ रूपये तक का चुना लगा दिया है. इस ग्रुप के प्रबंध निदेशक शिवमय दत्ता बताए जाते है.
🔸प्रश्न 4. ‘सुमित नागल’ किस खेल के एक अच्छे खिलाडी है?
[क] टेनिस
[ख] खोखो
[ग] बास्केटबाल
[घ] होकी
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: टेनिस – सुमित नागल एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2015 विंबलडन लड़कों का युगल खिताब जीता और जूनियर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए।
🔸प्रश्न 5. 1 फ़रवरी को लागू बजट 2020-21 में शिक्षा के लिए कितने करोड़ रपये का बजट पेश किया गया?
[क] 99,300 करोड़ रुपये
[ख] 92,300 करोड़ रुपये
[ग] 99,00 करोड़ रुपये
[घ] 91,300 करोड़ रुपये
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: 99,300 करोड़ रुपये – निर्मला सीतारमण ने शिक्षा के लिए दिए 99,300 करोड़ रुपये का बजट ऐलान किया जिसमे शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा मिल सकेगा.
🔸प्रश्न 6. ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की लेखक इनमें से कौन है?
[क] मेरी हिग्निस क्लार्क
[ख] अलाफैर बुर्के
[ग] ऐनी पैरी
[घ] पत्रिचिया कॉर्नवेल
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: मेरी हिग्निस क्लार्क – सबसे अधिक बिकने वाली किताब ‘क्वीन ऑफ सस्पेंस’ की लेखिका मेरी हिग्निस क्लार्क है और इनका हाल ही में 92 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया.
🔸प्रश्न 7. कर्नाटक में कब भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा?
[क] 6 फ़रवरी
[ख] 6 अप्रैल
[ग] 6 जनवरी
[घ] 6 नवम्बर
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: कर्णाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा 13 विधायक को मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जाएगा, इनमें कांग्रेस और जेडीएस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 10 विधायक भी शामिल हैं।
🔸प्रश्न 8. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने किसके खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की?
[क] सीएए, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर)
[ख] राष्ट्रिय राजनीती
[ग] लोकतंत्र
[घ] समानता की अवधारणा
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: सीएए, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) – नारायणसामी ने सीएए, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनसीआर) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ व्यापक हस्ताक्षर अभियान की भी शुरुआत की।
🔸प्रश्न 9. किस युवा ओलंपिक चैंपियन ने में हाल ही में क्लीन एवं जर्क में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 72वीं पुरुष और 35वीं महिला सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पुरुष 67 किग्रा वर्ग का खिताब जीत लिया?
[क] जेरेमी लालरिननुंगा
[ख] नीरज चोप्रा
[ग] महुली घोष
[घ] मनु भाकर
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: जेरेमी लालरिननुंगा – मिजोरम के इस भारोत्तोलन ने स्नैच में दो विफल प्रयास के बाद 132 किग्रा वजन उठाया लेकिन क्लीन एवं जर्क में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 167 किग्रा वजन से कुल 299 किग्रा वजन के साथ खिताब जीता.
🔸प्रश्न 10. जोशना चिनप्पा निम्न में से किस खेल से सम्बंधित है?
[क] Squash Player
[ख] Tennis Player
[ग] Cricket Player
[घ] Hocky Player
🔹सही उत्तर देखे👇
उत्तर: Squash Player – जोशना चिनप्पा एक भारतीय पेशेवर स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह जुलाई 2016 में वर्ल्ड नंबर 10 की करियर-उच्च विश्व रैंकिंग पर पहुंच गई थी|
Comments
Post a Comment