RO/ARO Pre 2016: ✅ करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:

RO/ARO Pre 2016:
✅ करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति:
 


• कैबिनेट ने एयर इंडिया की सहायक संधि (Subsidiary alliance) एयर को भारत और जिस देश के बीच उड़ान शुरू करने के लिए मंज़ूरी दी- श्रीलंका

• ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने हाल ही में जिस देश के लिए ‘चिल्ड्रेन प्रोटेक्शन फण्ड’ लांच किया है- भारत

• केंद्र सरकार ने जितने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी) को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान (आईएनआई) का दर्जा देने को अपनी मंजूरी दे दी- पांच

• भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) का अध्यक्ष हाल ही में जिसे नियुक्त किया गया है- दीपा मलिक

• रेलवे ने जिस शहर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है- भुवनेश्वर

• भारत अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आईपी) सूचकांक 2020 में फिसलकर जितने स्थान पर पहुंच गया है-40

• इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो (India International Seafood Show) के 22वें संस्करण का आयोजन जिस राज्य में किया जा रहा है- केरल

• हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 6 राज्यों के जितने थर्मल पावर प्लांटस को बंद करने की चेतावनी दी है-14

• राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कुष्ठ रोग के खिलाफ किये गए प्रयासों हेतु जिसे अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया है- डॉ एन. एस धर्मशक्तु

• भारतीय वेटलिफ्टर राखी हलधर (64 किग्रा) निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रहने के बावजूद सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जो पदक जीतने में सफल रहीं- स्वर्ण पदक

• वह खिलाड़ी जिसने हाल ही में राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है- मीराबाई चानू

• जिस राज्य द्वारा हाल ही में नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘जनसेवक’ नामक योजना आरंभ की गई है- कर्नाटक

• भारत और जिस देश ने हाल ही में अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने हेतु शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए- नॉर्वे

• डिफेंस एक्सपो 2020 का आयोजन जिस शहर में किया जा रहा है- लखनऊ

• वह देश जिसके पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का हाल ही में निधन हो गया- केन्या

• हाल ही में बॉलीवुड की जिस प्रसिद्ध अभिनेत्री को ‘किशोर कुमार सम्मान-2018’ से सम्मानित किया गया है- वहीदा रहमान

• भारत के जिस शहर को UNESCO द्वारा विश्व धरोहर शहर का सर्टिफिकेट दिया गया- जयपुर

• केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में गठित राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष जिसे बनाया गया है- के परासरन

• भारत और जिस देश के बीच हाल ही में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए बैठक का आयोजन किया गया- दक्षिण कोरिया

• केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्रालय ने श्रमिकों व रोज़गार प्रदाताओं की शिकायतों का निवारण करने हेतु जिस नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है- संतुष्ट पोर्टल

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में की गई घोषणा के अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट का नाम यह रखा गया है- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र

• वह देश जिसने हाल ही में सर्वाधिक ऊंचाई वाले फैशन शो के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया- नेपाल

• काला घोड़ा कला महोत्सव, जिस शहर में आयोजित होने वाला एक वार्षिक कला महोत्सव हैं- मुंबई

• अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस जिस दिन मनाया जाता है-27 जनवरी

♦प्रश्‍न 1. हाल ही में किस राज्य सरकार ने तीन महीने में 75 यूनिट बिजली की खपत करने वालों के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है?
क. केरल सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. पश्चिम बंगाल सरकार
घ. पंजाब सरकार

⚡उत्तर: ग. पश्चिम बंगाल सरकार – पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में तीन महीने में 75 यूनिट बिजली की खपत करने वालों के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है. हाल ही में पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने अपना बजट विधानसभा में पेश करते हुए 2,55,677 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की है.

♦प्रश्‍न 2. निम्न में से कितने वर्षीय काम्या कार्तिकेयन माउंट एकांकागुआ को फतह करने वाली दुनिया की सबसे युवा पर्वतारोही बन गई है?
क. 12 वर्षीय
ख. 15 वर्षीय
ग. 18 वर्षीय
घ. 22 वर्षीय

⚡उत्तर: क. 12 वर्षीय – हाल ही में 12 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन अर्जेंटीना की एंडीज पर्वतमाला में स्थित माउंट एकांकागुआ को फतह करने वाली दुनिया की सबसे युवा पर्वतारोही बन गई है. काम्या ने 6962 मीटर उंची चोटी पर तिरंगा लहराया है.

♦प्रश्‍न 3. ऑस्कर अवार्ड्स 2020 में किस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है?
क. जोकर
ख. जूडी
ग. पैरासाइट
घ. टॉय स्टोरी 3

⚡उत्तर: ग. पैरासाइट – ऑस्कर अवार्ड्स 2020 में पैरासाइट ने बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है. इस अवार्ड के साथ वह ऑस्कर जीतने वाली पहली गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है. फिल्म पैरासाइट की कहानी बहुत ही मार्मिक है.

Comments