3 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

3 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1575 - मुग़ल बादशाह अकबर ने तुकारोई की लड़ाई में बंगाली सेना को हरा था।
1707 – छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का निधन हुआ और बहादुरशाह प्रथम ने गद्दी संभाली।
1923 – टाइम पत्रिका का पहला प्रकाशन हुआ।
1939 - महात्मा गाँधी, भारत के मुंबई शहर में निरंकुश शासन के विरोध में तेज़ी लाये।
1971 – भारत-पाक युद्ध प्रारम्भ हुआ और भारत की बांग्लादेश मुक्ति बाहिनी की खुले समर्थन की घोषणा हुई।
1974 – तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसकी वजह से विमान में सवार सभी 345 लोगों की मौत हो गई।
1980 – पियरे त्रिदियू ने दूसरी बार कनाडा के प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली।
1992 – बोस्निया हेर्ज़ेगोविना एक जनमत संग्रह के बाद योगोस्लाविया से अलग हो गया।
1992 – तुर्की के कोयला खदान में गैस विस्फोट में 263 मारे गए।
1999 - अब्दुल रहमान अरब मूल के ऐसे प्रथम व्यक्ति बने जिन्हें इस्रायली सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया।
2000 - अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण द्वारा क्रोएशिया के जनरल तिहोमिर ब्लास्किय को 45 साल क़ैद की सज़ा।
2005 - यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यूशचेंकों की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय रक्षा परिषद ने इराक से अपने सैनिक वापस बुलाने का निर्णय लिया।
2006 - फिलीपींस में आपातकाल हटा।
2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-2 अब्दाली बेलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
2008 - मेघालय में नई विधानसभा के लिए चुनाव में 75% मतदान हुआ। 
2008 - कन्या भ्रूण हत्या रोकने के केन्द्र सरकार ने धन लक्ष्मी नामक नई योजना शुरू की।
2008 - दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान में नाटो व अफ़ग़ान सुरक्षा बलों के अभियान में 22 आतंकी मारे गए।
2009 – पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।
2009 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्मार्ट यूनिट योजना को लांच किया।
2012 – पोलैंड में दो ट्रेनों की टक्कर में 16 लोगों की मौत हुई और 50 लोग घायल हुए।
2013 – पाकिस्तान के कराची में बम विस्फोट से 45 की मौत हुई।
2013 – संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ डे के रूप में मनाए जाने की घोषणा की।
2019 - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने स्थापना दिवस की 50वीं सालगिरह पर विश्व की सबसे लंबी सिंगल लाइन साइकिल परेड निकाल कर नया रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। सीआईएसएफ को इसका प्रमाणपत्र भी दिया गया। इसमें 1327 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हुबली बाइसाइकिल क्लब के नाम था।

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉

1839 – टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का जन्म हुआ।
1847 – टेलीफोन का आविष्‍कार करने वाले अलेक्‍जेंडर ग्राहम बेल का जन्‍म हुआ।
1880 - अचंत लक्ष्मीपति - आयुर्वेदिक औषधियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे।
1902 - रामकृष्ण खत्री - भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
1926 - रवि (संगीतकार) - हिन्दी फ़िल्मों में प्रसिद्ध संगीतकार थे।
1955 - जसपाल भट्टी, प्रसिद्ध हास्य अभिनेता।
1976 - राइफ़लमैन संजय कुमार, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

3 मार्च को हुए निधन👉

1707- औरंगजेब, भारत के मुग़ल बादशाह।
1900 – कोटलेब डाइमलर नामक जर्मन वैज्ञानिक का 64 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1919 - हरि नारायण आपटे - प्रसिद्ध मराठी भाषी उपन्यासकार, नाटककार तथा कवि।
1982 – उर्दू साहित्‍य के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्‍कार पाने वाले शायर फिराक गोरखपुरी का निधन हुआ।
2002- जी.एम.सी. बालायोगी, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
2009 - यादवेन्द्र शर्मा 'चन्द्र' - राजस्थान के सर्वाधिक चर्चित व प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार तथा नाटककार।
2015 - डॉ. राष्ट्रबंधु, बाल साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार।

3 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 संत शिरोमणि सदगुरु श्री दादू दयाल जी महाराज जयन्ती (फाल्गुन शुक्ल अष्टमी )।
🔅 शायर फिराक गोरखपुरी स्मृति दिवस ( ज्ञानपीठ पुरस्‍कार से सम्मानित ) ।
🔅 राइफलमैन श्री संजय कुमार जयन्ती ( परमवीर चक्र से सम्मानित) ।
🔅 विश्व वन्य जीव दिवस।

कृपया ध्यान दें जी👉
    यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।

Comments

Popular Posts