12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉


1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इ न्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 – अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1817 - जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा ("ड्रेसीन" या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया।
1830 - फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
1852 - ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया।
1889 – उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 – तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 – दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1968 - यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया।
1975 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1991 – बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 – दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
1998 - भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999 - पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए 'मिशन' हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001 - सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002 – विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2002 - स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। 
2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007 - कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। 
2007 - आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008 - दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
2008 - प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016- साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
2019 - गुआदलाहारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ़ ऑनर चुना गया।
2019 - भारत ने मानवरहित स्क्रैमजेट का किया सफल परीक्षण।

12 जून को जन्मे व्यक्ति👉

1929 – ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा​ बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 - ई. श्रीधरन - भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
1932 - पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)।
1935 - श्यामा - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1957 - नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
1957 – पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ। 

12 जून को हुए निधन👉

1972 - श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
1976 - गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
2000 - पी.एल देशपांडे, मराठी लेखक।
2015 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2017 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
2019 - उप्र बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा दरवेश यादव की हत्या हुई।

12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉

🔅 श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित ) स्मृति दिवस।
🔅 विश्व बाल श्रम निषेध दिवस ।

Comments

Popular Posts