कुछ महत्वपूर्ण संविधान संशोधन

 कुछ महत्वपूर्ण संविधान संशोधन


1- संविधान संशोधन 1951


इसमें विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर तीन कारणों से प्रतिबंध लगाया गया

a- सार्वजनिक हित के मुद्दे पर आदेश

b- विदेशी राज्यों से संबंध

c- अपराध भड़काना संबंधी मामले में


7- संविधान संशोधन 1956


इसमें राज्यों के चार वर्गों को एबीसीडी समाप्त किया एवं 14 राज्य व 6 केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए


दो या दो से अधिक राज्यों के लिए सामूहिक न्यायालय की व्यवस्था की गई


8- संविधान संशोधन 1960


इसमें एससी एसटी के आरक्षण को 10 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया


10- संविधान संशोधन 1961


इसमें दादर एवं नगर हवेली को भारतीय संघ में शामिल किया गया


12- संविधान संशोधन 1961


इसमें गोवा और दमनदीप को भारत संघ में शामिल किया गया


14- विधान संशोधन 1962


-इसमें पांडिचेरी को भारतीय संघ में शामिल किया गया


- लोकसभा में सीटों की संख्या 500 से बढ़ाकर 525 कर दी गई


- हिमाचल प्रदेश मणिपुर त्रिपुरा और पांडिचेरी में विधानमंडल की बात की गई


15-  संविधान संशोधन 1963


इसमें हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की  सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 कर दी गई


22- विधान संसोधन 1969


इसमें असम से एक नए राज्य मेघालय का गठन हुआ


23-  संविधान संशोधन 1970


-एससी एसटी का आरक्षण उन्हें 10 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया


24- संविधान संशोधन 1971


-संसद को अधिकार दिया गया कि वह संविधान के किसी भी हिस्से  में संशोधन कर सकती है परंतु मूल ढांचे में नहीं


- संविधान संशोधन को मंजूरी देने के लिए राष्ट्रपति बाध्य होंगे


31- संविधान संशोधन 


इसमें लोकसभा की सीटों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 कर दी गई


35- संविधान संशोधन 1975 


इसमें सिक्किम भारत संघ का सहयोगी राज्य बना


36- विधान संशोधन 197*


इसमें सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया


41- संविधान संशोधन 1976


इसमें राज्य लोक सेवा आयोग एवं संयुक्त लोक सेवा आयोग में सदस्यों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 कर दी गई


42- संविधान संशोधन 1976( इंदिरा गांधी सरकार में)


इस संविधान संशोधन को लघु संविधान भी कहा जाता है इसमें संविधान की उद्देशिका में 3 नए विचार जोड़े गए


a- समाजवादी

b- प्रभु संपन्नता

c- अखंडता


- संविधान के भाग 4 में खंड A जोड़ा गया जिसमें मूल कर्तव्य संविधान में सम्मिलित किए गए


- इसमें कहा गया कि राष्ट्रपति मंत्रिमंडल की सलाह मानने के लिए बाध्यकारी होंगे


-DPSP मैं तीन नए तत्व जोड़े गए


a- समान न्याय अर्थात निशुल्क कानूनी सहायता

b- औद्योगिक प्रबंध में श्रमिकों की भागीदारी

c- पर्यावरण एवं वन्य जीवो की रक्षा


* राज्य में कानून व्यवस्था के लिए केंद  सैन्य बल भेज सकता है


44- संविधान संशोधन 1978 (मोरारजी देसाई की सरकार में)


-  राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिमंडल की सलाह को एक बार पुनः विचार के लिए वापस भेजा जा सकता है


- राष्ट्रीय आपदा में आंतरिक अशांति के स्थान पर सशस्त्र विद्रोह जोड़ा गया


- संपत्ति के अधिकार को मौलिक श्रेणी से हटाकर इसे संसद के अधिकृत कर दिया गया और 300(A) के तहत रख दिया


45- संविधान संशोधन 1990


इसमें एसटी एससी के आरक्षण को 10 वर्ष के लिए पुनः बढ़ा दिया गय


52- संविधान संशोधन 1985


संशोधन में दल बदल कानून बनाया गया


61- समविधान संशोधन 1989


 इसमें लोकसभा एवं विधानसभा में मतदान की उम्र को 21 से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया


62- संविधान संशोधन 1989


इसमें एससी एसटी के आरक्षण को पुनः 10 वर्ष के लिए बढ़ाया गया


69- संविधान संशोधन 1991


- इसमें केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया तथा 70 सदस्य विधानसभा बनाई गई तथा 7 सदस्य मंत्री परिषद


70-  संविधान संशोधन 1991


राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल में दिल्ली एवं पांडुचेरी विधानसभा के सदस्यों को शामिल किया गया


71-  संविधान संसोधन..1992


इसमें अनुसूची 8 में कौकड़ी नेपाली और मणिपुरी भाषा जोड़ी गई


73- संविधान संशोधन 1992


इसमें पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया गया


11वीं अनुसूची जोड़ी गई तथा 29 विषय दिए गए जिन पर पंचायतें अमल करेंगी


74- संविधान संशोधन 1993


 इसमें 12  शहरी  विकास संस्थाएं जोड़ी गई


 शहरी निकायों द्वारा कार्य किया जाए


79- संविधान संशोधन 2000


एससी एसटी का आरक्षण 10 वर्ष के लिए पुनः बढ़ाया गया 2010 तक


84- समविधान संशोधन 2002


लोकसभा विधानसभा में सीटों की संख्या 2026 तक यथावत बनी रहेगी


86- संशोधन 2002


-प्राथमिक शिक्षा को मूल अधिकार बना दिया गया अनुच्छेद 21a में जोड़ा गया तथा 6 से 14 वर्ष के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था की गई


- कर्तव्य में जोड़ा गया कि अभिभावकों का दायित्व है कि वह अपने बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दें



87 संविधान संशोधन 2003


निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर निर्धारण की बात की गई तथा यह कहा गया कि इसका आधार 2001 की जनसंख्या होगी

Upto 60% off on Echo Dot + Fire TV Stick Lite Combo | Powered by Alexa

Comments

Popular Posts