उत्‍तरी अमेरिका महाद्वीप ( North America Continent )

 उत्‍तरी अमेरिका महाद्वीप ( North America Continent )


एशिया और अफ्रीका के बाद यह तीसरा बड़ा महाद्वीप है।


यह उत्‍तर पश्चिम में अलास्‍का, उत्‍तर पूर्व में लैब्राडोर तथा दक्षिण में पनामा के मध्‍य फैला है।


इसका 3/4 भाग कनाडा एवं संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के अन्‍तर्गत है तथा 1/4 भाग में ग्रीनलैण्‍ड, मैक्सिको तथा तथा अन्‍य देश है।


यहां कनाडा के लगभग आधे भाग में शील्‍ड फैली है। इसके बड़े भाग में अनेक दलदल एवं झीले हैं, जैसे – ग्रेट वियर, विनिपेग, ग्रेट लेक्‍स, (सुपीरियर, मिशिगन, हयूरन, आस्‍ट्रेलिया, इरी ) आदि हैं।


विश्‍व प्रसिद्ध न्‍याग्रा जलप्रपातइरी और र्ओटारियो झीलो के बीच स्थित है।


सेंट लारेन्‍स इस प्रदेश की मुख्‍य नदी है, जो अटलांटिका महासागर में गिरती है। यह नदी उत्‍तरी अमेरिका की सबसे अधिक व्‍यस्‍त अन्‍त: स्‍थलीय जलमार्ग है।


हडसन नदी आप्‍लेशियन पर्वत से होकर बहती है इसे इरी नहर के द्वारा ग्रेटलेक्‍स से जोड़ दिया गया है।


मध्‍यवर्ती मैदान आप्‍लेशियन पर्वतों से लेकर रॉकी पवर्तों तक 2000 किमी. की दूरी में फैला है।


उत्‍तर में मैकन्‍जी नदी के डेल्‍टा से दक्षिण में टेक्‍सास के तटीय मैदानों तक इसका विस्‍तार 6000 किमी. है। इसके मध्‍यवर्ती तक एवं दक्षिण भाग में मिसीसिपी मिसौरी नदियों की विशाल निम्‍न तथा समतल द्रोणी फैली है। इस द्रोणी में कृषि हेतु उपजाऊ भूमि है।


पश्चिमी कार्डिलेरा का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर माउण्‍ट मैकिनले है जो अलास्‍का में स्थित है।


उ. अमेरिका की अधिकांश नदियां प. कार्डिलेरा से निकलती हैं।


पं. कार्डिलेरा में कुछ समान्‍तर पर्वत श्रेणियों, रॉकी तटीय श्रेणी एवं सेरा नेवाद है।


ग्रेट बेसिन इस महाद्वीप का सबसे बड़ा अंतरपर्वतीय पठार है। इस पठार की नदियां समुद्र तक नही पहुंच पाती है।


अलास्‍का एवं मैक्सिको के पश्चिमी कार्डिलेरा में अनेक सक्रिय ज्‍वालामुखी पाए जाते है।


येलोस्‍टोन नेशनल पार्क में स्थित ओल्‍ड फेथफुल गेसर यहीं है।


अप्‍लेशियन से निकलने वाली नदियां तेज गति से बहती है। इनका उपभोग जलविद्युत बनाने में किया जाता है।


सेंट लारेन्‍स नदी तथा ग्रेट लेक्‍स संसार का सबसे बड़ा अन्‍त:स्‍थलीय जलमार्ग है। जो संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका तथा कनाडा के प्रसिद्ध नगरों से होकर गुजरता है।


मैकेन्‍जी नदी उत्‍तर की ओर बहकर उत्‍तर ध्रुव सागर में‍ गिरती है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेंरिका के टुण्‍ड्रा प्रदेशोंके दक्षिणी में शंकुधारी वनों की चोड़ी पेटी है। इन वनों को टैगा कहते है। कनाडा में टैगा अटलांटिका महासागर से प्रशांत महासागर तक फैले है।


उत्‍तरी अमेकिा के आन्‍तरिक भागों मे घास भूमि पायी जाती है जिसे प्रेयरी कहते हैं।


उत्‍तर अमेंरिका का क्षेत्रफल संसार के कुल क्षेत्रफलका 16% है।


इसके कुल क्षेत्रफल के 1/10 भाग पर ही खेती की जाती है।


मक्‍का, गेहूं और उत्‍तरी अमेरिका की प्रमुख खाद्य फसले हैं।


कपास, तम्‍बाकू, सोयाबीन और अलसी अन्‍य प्रमुख फसलें है।


संसार की आंधी मक्‍का अकेले उ. अमेरिका पैदा करता है।


मक्‍का का मूल स्‍थान मैक्सिको है।


गेंहू उत्‍पादन संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका तथा कनाडा के प्रेयरी क्षेत्रों में होता है।


कपास उत्‍पादन संयूक्‍त राजय अमेरिका तथा कनाडा के प्रेयरी क्षेत्रों में होता है।


कपास उत्‍पादन संयुक्‍त राज्‍य अमे‍रिका तथा मैक्सिको में होता है।


मैक्सिको की खाड़ी के तट के पास चावल एवं गन्‍ने की खेती की जाती है।


गन्‍ने की खेती के लिए प. द्वीप समू‍ह /वेस्‍टइंडीज प्रसिद्ध है ।


वनों में, शंकुधारी वन, मिश्रित वन, उष्‍ण कटिबंधीय वर्षा वन पाए जाते है।


मैपिल वृ्क्ष का रस मीठा होता है इससे चीनी बनायी जाती है।


उष्‍ण कटिबंधीय वर्षा वन दक्षिणी मैक्सिको तथा मध्‍य अमेंरिका के देशो में पाए जाते हैं।


कनाडियन शील्‍ड संसार में खनिजों का सबसे बड़ा भंडार है।


सुपीरियर झील क्षेत्र उत्‍तरी अमेरिका में उत्‍तम कोटि के लौह अयस्‍क उत्‍पादन हेतु प्रसिद्ध है।


सोना मुख्‍यत: ओंटारिया से निकाला जाता है यहां सोने की संसार में प्रसिद्ध बड़ी खाने है।


अप्‍लेशियन उच्‍च भूमि एन्‍थ्रासाइट तथा उत्‍तम कोटि के बिटमिनस कोयले के लिए प्रसिद्ध है।


न्‍यूयार्क का कैनेडी वायुपत्‍तन संसार का सबसे व्‍यस्‍त वायु पत्‍तन है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में तेल का पहला कुआं पेनसिलवानिया में 1859 में खोदा गया।


मैक्सिको की खाड़ी तथा अटलांटिका महासागर के तटीय मैदानों में संसार का अधिकतम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस निकाला जाता है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका संसार में प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा उत्‍पादक है।


यहां गंधक फास्‍फेट एवं पोटाश भी पाए जाते हैं।


पश्चिमी कार्डिलेरा में तांबे के विशाल भण्‍डार हैं यहां पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस, कोयले, एवं फास्‍फेट के निक्षेप भी हैं।


संसार के शीशे और जस्‍ते का सबसे बड़ा निक्षेप ब्रिटिश कोलंबिया में है।


न्‍यू फाउ्रडलैण्‍ड के तट के निकट ग्रैण्‍ड बैंक नाम से मछली पकड़ने के क्षेत्र विश्‍व प्रसिद्ध हैं।


प्रंशात महासागर के तट के पर टूना एवं सालमन नामक मछलियां पकड़ी जाती हैं।


कनाडा की जनसंख्‍या का घनत्‍व 3 व्‍यक्ति / वर्ग किमी. से भी कम है।


मैक्सिको संसार का सबसे बड़ा नगर है।


कनाडा के दक्षिणी भाग तथा संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की अधिकांश चौड़ी सड़कों को फ्री-वे या सुपर-वे कहते हैं।


मिसीसिपी एवं सेंटलारेंस नौसंचालन के योग्‍य नदियां हैं। सेन्‍ट लारेन्‍स नदी एवं ग्रेट लेक्‍स का जल संसार का सबसे अधिक व्‍यस्‍त अन्‍त:स्‍थलीय जल मार्ग है।


पनामा नहर प्रशांत एवं अटलांटिक महासागरों को मिलती है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका, रूस, कनाडा एवं चीन के बाद सबसे बड़ा देश है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के अलास्‍का एवं हवाई द्वीप सहित (50) राज्‍य हैं।


पश्चिमी कार्डिलेरा में कई ऊंची पर्वत श्रेणियां हैं यह उत्‍तर से दक्षिण दिशा में फैली हैं। रॉकी पर्वत श्रेणी सबसे ऊंची है।


रॉकी के पश्चिम में उत्‍तर की ओर की ओर कैस्‍केड श्रेणी और दक्षिण में सेरा नेवादा श्रेणी है।


पश्चिमी कार्डिलेरा का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर मांउट ब्रिटेन है। इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 4418 मी. है।


पश्चिमी कार्डिलेरा में ही यलोस्‍टोन नेशनल पार्क है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका का मध्‍य भाग मैदानी है इसे मध्‍यवर्ती निम्‍न भूमि के नाम से पुकारा जाता है। इसके पश्चिम में रॉकी तथा पूर्व में अप्‍लेशियन पर्वत है। इसी क्षेत्र में मिसीसिपी एवं उसकी सहायक नदियां बहती हैं।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के पश्चिमी भागों की जलवायु में अपेक्षाकृत अधिक भिन्‍नता पायी जाती है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के ग्रेट बेसिन तथा कोलोरैडो पठार मरूस्‍थल हैं। पर्वतों के ऊंचे शिखर पूरे शीत ऋतु में बर्फ से ढके रहते हैं।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में शंकुधारी वन ग्रेट लेक्‍स प्रदेश एवं पश्चिमी कार्डिलेरा में पाए जाते हैं।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के मिश्रित वनों में शंकु एवं पर्णपाती दोनों वन पाए जाते हैं।


मक्‍का, गेहूं, जौ संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की प्रमुख खाद्यान्‍न फसलें हैं।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका संसार में गेहूं का दूसरा सबसे बड़ा उत्‍पादक देश है।


विश्‍व की 1/3 कपास संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका पैदा करता है। यह तम्‍बाकू में भी अग्रणी है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका का 1/4 से भी अधिक भाग वनाच्‍छादित है।


संयुक्त राज्‍य अमेरिका में बाक्‍साइड, यूरेनियम, फॉस्‍फेट, पोटाश और गंधक के विशाल निक्षेप हैं।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के आप्‍लेशियन क्षेत्र में प्रमुख रूप से कोयला पाया जाता है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका पेट्रोलियम उत्‍पादन में भी अग्रणी है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका में पाकृतिक गैस के प्रमुख क्षेत्र टैक्‍सास, लुसियाना, ओक्‍लाहामा एवं न्‍यू मैक्सिको में है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका का डेट्राइट नगर मोटर गाडि़यां बनाने का प्रमुख केन्‍द्र है।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के अधिकतर उद्योग पूर्वी भाग में है- बोस्‍टन, न्‍यूयार्क, फिलाडेलफिया, डेट्राइट तथा शिकागो झील क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक नगर हैं।


संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका के पश्चिमी तट पर लॉस एंजिल्‍स प्रमुख औद्योगिक केन्‍द्र तथा संयुकत राज्‍य अमेरिका का दूसरा बड़ा नगर है।


रेलमार्ग का मुख्‍य केन्‍द्र तथा संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका का दूसरा बड़ा नगर है।


रेलमार्ग का मुख्‍य केन्‍द्र शिकागो है। यह संसार का सबसे बड़ा रेल जंक्‍शन है।


कनाडियन शील्‍ड धात्विक खनिजों जैसे सोना, चांदी एवं निकिल में बहुत सम्‍पन्‍न हैं।


सेंट लारेन्‍स कनाडा की सबसे प्रमुख नदी है यह ग्रेट लेक्‍स से निकलकर अटलांटिक महासागर में गिरती है।


कनाडियन शील्‍ड के पूर्व में लैब्राडोर प्रायद्वीप के पठार है।


कनाडा के दक्षिण पश्चिम में आंतरिक मैदान हैं इन्‍हें प्रेयरी के नाम से जाना जाता है।


कनाडा के उत्‍तरी भाग वर्ष ा रर रेभर हिम और बर्फ से ढका रहता है।


कनाडा का उत्‍तरी क्षेत्र टुण्‍ड्रा कहलाता है।


प्रेयरी की घास भूमि सुपीरियर झील से लेकर रॉकी पर्वत की गिरिपद पहाडि़यों तक फैली है।


कनाडा संसार में गेहूं का एक अग्रणी निर्यातक देश है।


लकड़ी काटना कनाडा के लोगों का एक प्रमुख व्‍यवसाय है।


कनाडा के वनों में लकड़ी काटने वाले लोगों को लम्‍बरजैक कहते हैं।


कनाडा में लौह अयस्‍क के सबसे बड़े निक्षेप लैब्राडोर क्‍यूबेक सीमा पर पाए जाते है । यह प्रमुख लौह अयस्‍क निर्यातकों में से है। यह अपने उत्‍पादन का 80% निर्यातकों में से है।


कनाडा का अधिकतर पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस अलबर्टा से निकाली जाती है।


न्‍याग्रा जल प्रपात संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका तथा कनाडा दोनों के लिए जल विद्युत का प्रमुख केन्‍द्र है।


कनाडा में टोरंटो एवं मांट्रियल प्रमुख औद्योगिक एवं व्‍यापारिक केन्‍द्र हैं।




टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ा नगर है। ग्रेट लेक्‍स पर स्थित सबसे अधिक व्‍यस्‍त पतनों में से यह एक है।


कनाडियन पैसिफिक रेलवे न्‍यू ब्रंसविक के सेंटजोन्‍स नामक नगर से प्रंशात महासागर के तट पर स्थित बैंकूवर तक जाता है।


कनाडियन राष्‍ट्रीय रेलमार्ग नोवास्‍कोटिया के हैलीफैक्‍स से ब्रिटिश कोलंबिया के प्रिन्‍स रूपट नगर को जोड़ता है।

Comments

Popular Posts