11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
660 ई.पू. – जापान के पहले तानाशाह ई मू सिंहासन पर बैठे। इस प्रकार से विश्व की सबसे दीर्घकालीन राजशाही शासन व्यवस्था की स्थापना हुई।
1543 - इंग्लैंड और रोम के बीच फ़्रांस के ख़िलाफ़ समझौता हुआ।
1613 - मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1720 – स्वीडेन तथा प्रशिया/इरान का शांति समझौता हुआ।
1793 - ईरान/प्रशिया की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1794 - यूनाइटेड स्टेट्स की सीनेट का सेशन पहलीबार आम जनता के लिए खोला गया।
1798 - फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा किया।
1814 - यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1826 - लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के नाम से की गई।
1856 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध पर कब्जा किया।
1889 – जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया।
1916 - एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ़्तार किया गया।
1919 - फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1922 - चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये।
1929 - लैटर्न संधि के तहत स्वतंत्र बेटिकलन सिटी की स्थापना हुई।
1933 - गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था।
1944 - जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया।
1953 - सोवियत यूनियन ने इजरायल के साथ राजनीतिक संबंध समाप्त कर लिये।
1955 – भारत में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरु हुआ।
1959 - भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला।
1963 - अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी।
1964 - ग्रीक और तुर्क के बीच जंग की शुरुआत हुई।
1964 - ताइवान ने फ़्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किये।
1968 - दक्षिण वियतनाम में कम्यूनिस्ट सैनिकों ने तीन सौ नागरिकों की हत्या कर सामूहिक रूप से दफना दिया।
1974 - मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1975 - ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन।
1978 – चीन ने अरस्तू, शेक्सपियर और डिकेंस की रचनाओं पर लगा प्रतिबंध हटाया।
1979 - ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया व ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमैनी का सत्ता पर कब्जा।
1986 - असंतुष्ट यहूदी अनातोली शरास्की को नौ साल बाद सोवियत जेल से रिहा।
1990 – दक्षिण अफ्रीका के अश्वेत व महान नेता नेल्सन मंडेला को 27(28 साल का भी वर्णन मिलता है) साल लंबी कैद के बाद रिहाई मिली।
1992 - अल्जीरिया में सुरक्षा बलों ने चार मुस्लिम छापामारों की गिरफ़्तारी के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।
1992 --जे.के.एल.एफ़. की कश्मीर घाटी में प्रवेश की योजना असफल।
1997 - भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित।
1998 - आपरेशन बीच के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए।
1999 - चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान ख़रीदने की घोषणा ।
1999 - अमेरिकी सांसद शेरॉड ब्राउन 'इंडिया कोंकस स्वास्थ कार्यवल' के अध्यक्ष नियुक्त।
2001 – एक डच कंप्यूटर प्रोग्रामर ने अन्ना कुरनिकोवा वायरस को लॉन्च किया, जिससे लाखों ई-मेल प्रभावित हुए।
2003 - डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे।
2003 - हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गये।
2005 - पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे।
2007 - हिंडाल्को द्वारा अमेरिकी ऐल्यूमिनियम फ़र्म नॉवलिस का अधिग्रहण।
2008 - रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2008 - ईस्ट तिमोर के विद्रोही सैनिकों ने देश के राष्ट्रपति जोस रामोस को गोली मारकर जख्मी किया।
2009 - असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई।
2010 - भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
2000 - 60वें बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार।
2011 – मिस्र क्रांति के चलते राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने इस्तीफा दिया।
2013 – रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये।
2018 - सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत।
2019 - माओवादियों की सेंट्रल कमेटी सदस्य एक करोड के इनामी नक्सली सुधाकर रेड्डी उर्फ सुधाकरण ने अपनी नक्सली पत्नी नीलीमा के साथ तेलंगाना में आत्मसमर्पण किया।
11 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉
1750 - तिलका माँझी - 'भारतीय स्वाधीनता संग्राम' के पहले शहीद।
1847 – तेज दिमाग के बूते दुनिया को कई नायाब चीजें देने वाले थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ।
1901 - दामोदर स्वरूप सेठ- भारतीय क्रांतिकारी।
1917 – दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले लेखकों में से एक सिडनी शेल्डन का जन्म हुआ।
1917 - टी नागि रेड्डी - भारतीय क्रांतिकारी (मृत्यु- 1976)।
1957 - टीना मुनीम (11 फरवरी, 1955 को जन्म ....ऐसा भी वर्णन मिलता है , कन्फर्म कर लें ) हिन्दी फ़िल्मों की एक भूतपूर्व अभिनेत्री।
11 फ़रवरी को हुए निधन👉
1942 - जमनालाल बजाज - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री थे।
1945 - हरिकृष्ण 'जौहर' - हिन्दी के आरम्भिक उपन्यास लेखकों में से एक।
1968 – जनसंघ संस्थापक, लेखक, पत्रकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय की हत्या मुगलसराय में की गई।
1977 - फ़ख़रुद्दीन अली अहमद, भारतवर्ष के पाँचवे राष्ट्रपति।
1989 - पंडित नरेंद्र शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं सम्पादक।
1993 - कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2015 - विष्णु विराट - हिंदी तथा ब्रज के सरस गीता-दोहाकार एवं प्रतिष्ठित विद्वान।
11 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 क्रान्तिकारी तिलका माँझी जयन्ती ।
🔅 पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस ।
🔅 पूर्व राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद स्मृति दिवस।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है
Comments
Post a Comment